उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जोर आजमाईश कर रहे हैं। किसान आंदोलन उनके हाथ बड़ा मुद्दा लगा है। हर दल इसे भुनाने में लगा है। सपा ने भी किसानों का साथ देने की बात कही है और किसानों के मुद्दे पर मुखर दिखायी दे रही है। इसलिए सपा ने अभी से अपनी रणनीतियों को अंजाम देना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में सपा ने अपना थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। इस थीम सॉन्ग के साथ ही समाजवादी पार्टी भी अब चुनावी मोड में आती दिख रही है।
पार्टी ने नया थीम सॉन्ग ‘नई हवा है-नई सपा है, बड़ों का हाथ, युवाओं का साथ’ लॉन्च किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस थीम सॉन्ग को ट्वीट किया है। शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व मंत्री आरके चौधरी समेत करीब दो दर्जन नेता शामिल है।
बता दें आरके चौधरी इससे पहले बसपा से आरके चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए थे। दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शपथ दिलाई। इसमें आरके चौधरी के साथ पूर्व विधायक कालीचरण राजभर और पूर्व आईपीएस अधिकारी गुरबचन लाल को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया गया है।
नयी हवा है ~ नयी सपा है pic.twitter.com/SA6CfTus4Y
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 19, 2021